My name is Jayesh Modi and I will provide here knowledge of std 9 and std 10 teachings for Gujarat' student, motivational quotes, pranic healing, Hindi, Gujarati, osho, Jiddu Krishnamurthy, buddha teaching, forgiveness prayer, meditation on twin hearts,gseb.org,teacher,results, students homework status,lessions

Friday, December 30, 2016

रूमी की कविता

रूमी की कविता...
...........................
'जैसे ही मैंने अपनी पहली प्रेम कहानी सुनी,

मैंने तुम्हें ढूंढना शुरू कर दिया,

बिना यह जाने कि वह खोज कितनी अंधी थी

प्रेमियों का कहीं मिलन नहीं होता

वे तो हमेशा एक-दूसरे के भीतर होते हैं।'

 

'आपका काम प्रेम को खोजना नहीं है

आपका काम है अपने भीतर के उन तमाम रुकावटों का पता लगाना

जो आपने इसके रास्ते में खड़ी कर रखी हैं।'

 

'अपनी चतुराई को बेच दो और हैरानी खरीद लो।'

'सुरक्षा को भूल जाओ,

वहां रहो, जहां रहने में आपको डर लगता है,

अपनी प्रतिष्ठा को मिटा दो,

बदनाम हो जाओ।'

 

'दूसरों के साथ क्या हुआ,

इन कहानियों से संतुष्ट मत हो जाओ।

अपने भ्रम को खुद ही दूर करो।'

 

'मौन ही ईश्वर की भाषा है,

बाकी सब तो उसका एक बेकार सा अनुवाद है।'

 

'जो भी आए, उसका आभार मानो क्योंकि हर किसी को एक मार्गदर्शक के रूप में भेजा गया है।'

 

'अपनी आंखों को शुद्ध करो और इस निर्मल दुनिया को देखो। आपका जीवन कांतिमान हो जाएगा।'

 

'आपका जन्म पंखों के साथ हुआ है, फिर जीवन भर रेंगने की क्या जरूरत!'

'खटखटाओ और वह दरवाजा खोल देगा,

मिट जाओ, वह आपको इतना चमकदार बना देगा जैसे सूर्य,

गिर जाओ, वह आपको स्वर्ग तक उठा देगा,

तुच्छ हो जाओ, वह आपको सब कुछ बना देगा।'

 

'आप समंदर में एक बूंद की तरह नहीं हो, आप तो एक बूंद में पूरे समंदर हो।

 

पिघलते हुए बर्फ की तरह बनो,

खुद को खुद से ही धोते रहो।'


 
www.jayeshmodi.com
   
Share:

0 comments:

Post a Comment

pls post your opinion, atma namaste !!

અહંકારનો પ્રકાર

આ સુવાક્યનો મુખ્ય અર્થ એ છે કે માણસનું સાચું વ્યક્તિત્વ તે કેવી રીતે સત્તા, શક્તિ અને નબળાઈ સામે વર્તે છે તેમાં દેખાય છે. વિસ્તૃત અર્થ: પોતા...

Papers for exam


Search This Blog

Ads Section

Breaking Ticker

Featured Section

Labels