My name is Jayesh Modi and I will provide here knowledge of std 9 and std 10 teachings for Gujarat' student, motivational quotes, pranic healing, Hindi, Gujarati, osho, Jiddu Krishnamurthy, buddha teaching, forgiveness prayer, meditation on twin hearts,gseb.org,teacher,results, students homework status,lessions

Jayesh Modi

live a life with purpose and joyfully

Jayesh Modi

During teaching

Tuesday, September 27, 2022

पत्र लेखन

 ७,अंकुर सोसायटी, अहमदाबाद से सुनील प्रजापति अपने मित्र हरेश प्रजापति को हिंदी का महत्व बताते हुए पत्र लिखता है।

Letter symbol from pixabay
लेटर प्रतीकात्मक ( फोटो कॉपीराइट रहित )

७, अंकुर सोसायटी,

अहमदाबाद।

दिनांक ७/९/२०२२


प्रिय मित्र हरेश,

नमस्कार।

          तुम्हारा पत्र मिला। यह जानकर दुख हुआ कि हिंदी का प्रमाणपत्र न होने की वजह से नौकरी में तुम्हें प्रमोशन नहीं मिला। मेरे दोस्त, हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है।‌‌ हम सभी को हिंदी में बोलना व लिखना आना चाहिए। हम सभी को हिंदी सीखनी चाहिए। पूरे राष्ट्र को जोड़ने की शक्ति हिंदी में है। जब हम अपने राज्य में होते हैं तब तो हमारी मातृभाषा से काम चल जाता है लेकिन जब हम अन्य राज्य में जाते हैं तो उस राज्य की भाषा हम बोल नहीं पाते, अतः बातचीत में समस्या उत्पन्न होती है। प्रायः भारत में ज्यादातर लोग हिंदी को भलिभांति बोल व समझ सकते हैं। संपूर्ण देश को जोड़ सके ऐसी भाषा हिंदी ही है क्योंकि हिंदी लोगों को जोड़ने का काम करती है। हिंदी का जन्म देवभाषा संस्कृत से हुआ है अतः यह हमारी अपनी भाषा है, कोई विदेशी भाषा नही है।

         मेरे मित्र, तुम्हें चाहिए कि किसी पाठशाला में जाकर तुम राष्ट्रभाषा हिंदी की तैयारी करो और उसकी परीक्षा दो या कक्षा 10 की बोर्ड की परीक्षा में हिंदी की परीक्षा दो। मुझे पूर्ण विश्वास है कि तुम अवश्य सफलता प्राप्त करोगे। आशा करता हूं की घर में सभी मजे में होंगे। छोटी मुन्नी को प्यार।

तुम्हारा मित्र,

सुनील प्रजापति


आगे और भी है...

प्रथम वार्षिक परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण कहावतें तथा मुहावरे 


Share:

Sunday, September 18, 2022

मेरे छात्रों की यादें

       जब भी छात्रों के साथ पुरानी तस्वीर देखता हूं, दिल खुश हो जाता है। आज अचानक ट्विटर पर एक तस्वीर देखने को मिली। तब हम कितने खुश थे, जब हमारी साल भर की पढ़ाई पूर्ण हुई थी और परीक्षा बाकी थी। ऐसे ही हर साल पसार होता है। यह तस्वीर 2018 की है।  











आगे और भी है....

Share:

Wednesday, September 14, 2022

व्याकरणिक चर्चा : मुहावरे ( प्रथम वार्षिक परीक्षा की पूर्व तैयारी )

मुहावरे कक्षा 9 हिंदी

1  रात दिन एक करना  

अर्थ: कड़ी मेहनत करना

वाक्य: मुझे पढ़ाने के लिए मेरे माता-पिता ने रात दिन एक कर दिए


२  होंठ काटना

अर्थ: आश्चर्य में पड़ना

वाक्य: परीक्षा में मेरे अच्छे नंबर आने पर पिताजी ने अपने होंठ काट दिए।


३ गदगद हो जाना 

अर्थ: भावविभोर हो जाना या भावुक होना 

वाक्य: जब हमारा देश विश्वकप जीता तो मैं गदगद हो गया


४ मन बैठ जाना 

अर्थ: उदास होना या मन मारना 

वाक्य: जब मैं विद्यार्थियों को मोबाइल पर गेम खेलते हुए देखता हूं तो मेरा मन बैठ जाता है।


५ पर्दाफाश करना 

अर्थ: भेद खोलना 

वाक्य: पुलिस ने चोरी की घटना का पर्दाफाश किया। 


६ भूमि तैयार करना

अर्थ: आधार बनाना या भूमिका बनाना 

वाक्य: झांसी की रानी लक्ष्मीबाईने स्वराज की भूमि तैयार करने के लिए अपना बलिदान दिया।


७  नींद हराम करना

अर्थ: गहरी चिंता में डाल देना 

वाक्य: परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने पर मेरी नींद हराम हो गई।


८  अड जाना 

अर्थ: किसी बात को मनवाने की जिद करना

वाक्य: स्वराज्य को आते हुए देखती हूं परंतु दूसरे ही क्षण मार्ग में हिमालय अड जाता है।


९ फलना फूलना 

अर्थ: समृद्ध होना या विकसित होना

वाक्य: पौधों को जल देने से वे फलते फूलते हैं।


१० कातर ढंग से देखना 

अर्थ: भयभीत होकर देखना 

वाक्य: जब डाकू आए तो लोग एक दूसरे को कातर ढंग से देखने लगे। 


११ मुठिया वसूलना

अर्थ: किसी नेक काम के लिए मुट्ठी भर अनाज की भीख मांगना

वाक्य: प्रियोदा लोगों को मदद करने के लिए मुठिया वसूलता था।




 होना लोगों को मदद करने के लिए मुठिया वसूल था।








Share:

Tuesday, September 13, 2022

विषय हिंदी: प्रथम वार्षिक परीक्षा के लिए imp कहावतें

         विद्यार्थी मित्रों, प्रथम वार्षिक परीक्षा की तैयारी शुरू करें। व्याकरण में निम्नलिखित 11 कहावतें व उनका अर्थ तैयार करें। कल हम मुहावरों की चर्चा करेंगे, जिसमें आपको 30 मुहावरे तैयार करने हैं। आपको एक व्याकरण का नोट बनाना है। उसमें व्याकरण के विभिन्न विभागों के लिए जैसे कि कहावतें, मुहावरे, भाववाचक संज्ञा, विशेषण,विरोधी शब्द, शब्द समूह के लिए एक शब्द, लिंग पहचान, लिंग परिवर्तन इत्यादि के बारे में लिखना है।

कहावतें


1 अंत भले का भला

अर्थ: अच्छे काम का परिणाम अच्छा होता है।


2 अंधेर नगरी चौपट राजा, टके सेर भाजी टके सेर खाजा

अर्थ: अयोग्य शासक के कारण  कुप्रशासन।


3 आंख का अंधा नाम नयनसुख

अर्थ: गुणों के विरुद्ध नाम होना।


4 एक पंथ दो काज

अर्थ: एक साधन से दो काम होना।


5 कंगाली में आटा गीला

अर्थ: मुसीबत में और मुसीबत आना।


6 कहां राजा भोज कहां गंगू तैली

अर्थ: दो व्यक्तियों की स्थिति में अंतर होना।


7 घर की मुर्गी दाल बराबर

अर्थ: आसानी से प्राप्त हुई वस्तु को अधिक महत्व नहीं दिया जाता।


8 चार दिनों की चांदनी फिर अंधेरी रात

अर्थ: थोड़े समय का सूख।


9 नाम बड़े दर्शन छोटे

अर्थ: प्रसिद्धि अधिक किंतु तत्व कुछ भी नहीं।


10 नाच न जाने आंगन टेढ़ा

अर्थ: गुण न होने पर बहाना बनाना या दूसरों को दोष देना।


11 मन चंगा तो कठौती में गंगा

अर्थ: ह्दय की पवित्रता हो तो घर में ही तीर्थयात्रा का लाभ मिल सकता है।








Share:

Saturday, September 10, 2022

वर्षाऋतु निबंध

वर्षाऋतु 

 इस निबंध के लिए यहां टैप करें।

Share:

અહંકારનો પ્રકાર

આ સુવાક્યનો મુખ્ય અર્થ એ છે કે માણસનું સાચું વ્યક્તિત્વ તે કેવી રીતે સત્તા, શક્તિ અને નબળાઈ સામે વર્તે છે તેમાં દેખાય છે. વિસ્તૃત અર્થ: પોતા...

Papers for exam


Search This Blog

Ads Section

Breaking Ticker

Featured Section

Labels

Blog Archive